AMFI Self Declaration 2025-26: Last Date, Step-by-Step Process (Avoid ARN Suspension)

अगर आप एक Mutual Fund Distributor (MFD) हैं और आपके पास ARN है, तो आपके लिए हर साल AMFI Self Certification (DSC) submit करना जरूरी होता है। FY 2025-26 के लिए भी यह process शुरू हो चुका है और CAMS ARN Unit की तरफ से इसके लिए official communication भी भेजा जा चुका है। इस article में हम आसान भाषा में समझेंगे कि AMFI Self Certification क्या है, इसे कब तक submit करना है, और step-by-step process क्या रहेगा।
| अगर आप mutual funds में invest करने के options समझना चाहते हैं, तो आप हमारा detailed guide on Motilal Oswal Large & Midcap Fund भी पढ़ सकते हैं। |
AMFI DSC last date 2026 kya hai?
FY 2025-26 के लिए AMFI Self Certification submit करने की last date है:
👉 30 June 2026
यह deadline miss करने पर आपका ARN inactive हो सकता है, जिससे आपके business पर सीधा असर पड़ेगा।
इसलिए इसे समय पर submit करना बहुत जरूरी है।
Kaun logon ko submit karna zaruri hai?
यह self declaration उन सभी लोगों के लिए mandatory है:
- ARN Holders
- Mutual Fund Distributors
- Individual aur Non-Individual MFDs
अगर आप active distributor हैं, तो यह compliance आपको हर साल करना ही होगा।
ARN Self Declaration Online Process (Step-by-Step)
अब सबसे important part — process 👇
Step 1:
AMFI की official website पर जाएं और "Distributor Corner" section खोलें।
https://www.amfiindia.com/distributor-corner/annual_selfcertification
Step 2:
"Online Registration & Renewal of ARN & EUIN" module select करें।
Step 3:
अपने login ID और password से login करें।
Step 4:
“DSC & Options” section में जाएं और “Self Declaration" पर click करें।
Step 5:
अब declaration form खुल कर आएगा, नीचे चित्र में देखें और उस हिसाब से फिल करें
- "I Agree" पर click करें,
- मोबाइल या ईमेल सेलेक्ट करें
- OTP प्राप्त करें और enter करें
- और submit पर click करें।
इसके बाद आपका AMFI Self Certification successfully submit हो जाएगा और आपको confirmation message दिखेगा।
Step 6 (Final Screen):
AMFI Self-declaration form successfully submit हो जाने के बाद आपको दाहिनी तरफ दिखाई देगा
बधाई हो आप सफलतापूर्वक आप सेल्फ डिक्लेरेशन सबमिट कर चुके हैं।
Important Tips (Jo aapko dhyan rakhna chahiye)
- OTP registered mobile/email पर ही आएगा
- Login details पहले से ready रखें
- Last date का इंतजार न करें (server issue हो सकता है)
- Submit करने के बाद confirmation जरूर check करें
Common Problems aur Solutions
कई distributors को कुछ issues भी face होते हैं:
👉 OTP nahi aa raha
- Mobile/email update check करें
- Network issue verify करें
- text message का इनबॉक्स खली करें
👉 Login nahi ho raha
- Forgot password option use करें
👉 Submission error aa raha
- Browser change करें या cache clear करें
Mutual Fund Distributor ke liye yeh kyun important hai?
यह सिर्फ एक formality नहीं है — यह आपके compliance status को maintain करता है। अगर आपने self declaration submit नहीं किया, तो:
- ARN suspend हो सकता है
- Commission impact हो सकता है
- Business temporarily रुक सकता है
इसलिए इसे ignore करना risk भरा हो सकता है।
Final Words
AMFI Self Certification FY 2025-26 एक simple लेकिन जरूरी process है। अगर आप इसे समय पर और सही तरीके से complete कर लेते हैं, तो आपका ARN smoothly active रहेगा और आपका business बिना किसी रुकावट के चलता रहेगा।
सलाह यही है: आज ही login करें और process complete कर लें — last date का इंतजार बिल्कुल न करें।
| Note - अगर आपको यह guide helpful लगी हो, तो इसे दूसरे distributors के साथ जरूर share करें। |




